Rajasthan Technical Assistant Vacancy: राजस्थान टेक्निकल असिस्टेंट भर्ती का नोटिफिकेशन जारी आवेदन फॉर्म 10 दिसंबर से शुरू

राजस्थान टेक्निकल असिस्टेंट भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है इस भर्ती के लिए महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं इस भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म 10 दिसंबर से 9 जनवरी तक भरे जाएंगे।

सीएसआईआर केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान द्वारा 11 पदों पर तकनीकी सहायक पद पर विज्ञापन जारी किया है इस भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं इसमें महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं इस भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म 10 दिसंबर को सुबह 10:00 से शुरू हो जाएंगे और आवेदन की अंतिम तिथि 9 जनवरी को रात्रि 11:59 तक रखी गई है।

Rajasthan Technical Assistant Vacancy
Rajasthan Technical Assistant Vacancy

राजस्थान टेक्निकल असिस्टेंट भर्ती आवेदन शुल्क

इस भर्ती में सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹500 रखा गया है जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग, एक्स सर्विसमैन और सभी महिलाओं के लिए आवेदन निशुल्क रखा गया है अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

राजस्थान टेक्निकल असिस्टेंट भर्ती आयु सीमा

इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी की अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष तक रखी गई है इसमें आयु के गणना 9 जनवरी 2025 के अनुसार की जाएगी और आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

राजस्थान टेक्निकल असिस्टेंट भर्ती शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी के पास संबंधित क्षेत्र में बीएससी डिग्री या इंजीनियरिंग डिग्री/ डिप्लोमा होना चाहिए एवं संबंधित क्षेत्र में अनुभव भी होना चाहिए अभ्यर्थी शैक्षणिक योग्यता की विस्तृत जानकारी ऑफिशल नोटिफिकेशन से देख सकते हैं।

राजस्थान टेक्निकल असिस्टेंट भर्ती चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन ट्रेड टेस्ट, लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एवं मेडिकल एग्जाम के आधार पर किया जाएगा।

राजस्थान टेक्निकल असिस्टेंट भर्ती आवेदन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा इसमें आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को पूरा देख लेना है और अपनी पात्रता सुनिश्चित करने के बाद आवेदन लिंक पर क्लिक करना है।

इसमें अभ्यर्थियों को आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी होगी इसके बाद सभी जरूरी दस्तावेज पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर को अपलोड करना होगा फिर अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा इसके बाद फॉर्म में भरी गई सभी जानकारी चेक करनी है और फाइनल सबमिट कर देना है अंत में इसका प्रिंटआउट निकाल कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

Rajasthan Technical Assistant Vacancy Check

आवेदन फॉर्म शुरू: 10 दिसंबर 2024

आवेदन की अंतिम तिथि: 9 जनवरी 2025

ऑफिशियल नोटिफिकेशन: डाउनलोड करें

ऑनलाइन आवेदन: यहां से करें

Leave a Comment