Mukhyamantri Ucch Shiksha Scholarship Yojana: राजस्थान उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना में पाएं ₹10000 तक, यहां से करें ऑनलाइन आवेदन

Mukhyamantri Ucch Shiksha Scholarship Yojana: मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना 2024 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस योजना के अंतर्गत उच्च शिक्षा के इच्छुक छात्रों के लिए छात्रवृत्ति दी जाती है। यह छात्रवृत्ति राजस्थान के मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गई है। इस योजना के अंतर्गत मेरिट लिस्ट के अनुसार प्रथम 100000 विद्यार्थियों को ₹5000 की छात्रवृत्ति दी जाती है। यह छात्रवृत्ति प्रतिवर्ष प्रदान की जाती है।

आज के इस आर्टिकल में इसे जुड़ी हुई संपूर्ण जानकारी आपके साथ में साझा करने जा रहे हैं। साथ ही साथ आपको यह भी जानकारी देना चाहते हैं कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता क्या होनी चाहिए? इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए आवेदन से जुड़ी हुई संपूर्ण जानकारी यहाँ नीचे प्रदान की गई है। साथ ही साथ इस योजना के लिए आवेदन शुल्क, शैक्षणिक योग्यता, आवेदन प्रक्रिया तथा इसे जुड़ी हुई अन्य जानकारी यहां पर दी गई है।

Mukhyamantri Ucch Shiksha Scholarship Yojana
Mukhyamantri Ucch Shiksha Scholarship Yojana

Mukhyamantri Ucch Shiksha Scholarship Yojana 2024

राजस्थान सरकार के आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा द्वारा मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना 2024 का ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसके अंतर्गत राजकीय एवं निजी विद्यालय, महाविद्यालय व विश्वविद्यालय में अध्ययन कर रहे सभी छात्रों एवं छात्राएं इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना के लिए उम्मीदवार ऑफिशल वेबसाइट या एसएसओ पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। साथ ही साथ आपको यह भी जानकारी देते हैं कि अगर इन दोनों से आवेदन नहीं होते हैं तो अपनी नजदीकी ई-मित्र पर जाकर भी इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 सितंबर से शुरू हो गए हैं तथा आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 नवंबर तक रखी गई है। इस समय अवधि के मध्य उम्मीदवार अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Mukhyamantri Ucch Shiksha Scholarship Yojana Benefitted

इस योजना का लाभ उठाने के लिए उम्मीदवार की पारिवारिक वार्षिक आय 2.50 लाख रुपए से कम होना आवश्यक है और अन्य किसी छात्रवृत्ति या प्रोत्साहन  राशि का लाभ नहीं मिल रहा हो ऐसे नवीन 100000 उम्मीदवार जो पात्रता रखते हैं उन्हें इस योजना का लाभ दिया जाता है। इसे जुड़ी हुई अन्य सभी जानकारी ऑफिशल नोटिफिकेशन से देख सकते हैं।

Mukhyamantri Ucch Shiksha Scholarship Yojana Application fees

मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना 2024 के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना है। इस योजना के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है यानी इसमें आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों से किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। इस योजना को नि:शुल्क चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री शिक्षा छात्रवृत्ति योजना को नि:शुल्क चलाने के पीछे एक उद्देश्य है कि इस योजना में ज्यादा से ज्यादा उम्मीदवार अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

Mukhyamantri Ucch Shiksha Scholarship Yojana Eligibility

इस योजना का लाभ लेने के लिए विद्यार्थीयो को राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से 12वीं कक्षा की परीक्षा पास की हो। कक्षा 12वीं पास करने के साथ कम से कम 60% अंक प्राप्त होना अनिवार्य है। साथ-साथ आपको यह भी जानकारी दे देते हैं कि जिन्होंने बोर्ड की वरीयता सूची में प्रथम 100000 तक स्थान प्राप्त किए हैं। इसके साथ ही उनके माता-पिता की वार्षिक आय 250000 रुपए तक का होनी चाहिए। मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवार राजस्थान के किसी राजकीय अथवा मान्यता प्राप्त गैर राजकीय उच्च या तकनीकी संस्थान में नियमित रूप से अध्ययन रहता होना आवश्यक है।

साथ ही साथ आपको यह भी जानकारी दे देते हैं कि आवेदन करने वाले उम्मीदवार राजस्थान का मूल निवासी भी होना आवश्यक है क्योंकि राजस्थान से बाहर इस छात्रवृत्ति का लाभ नहीं दिया जाता है। यह योजना मुख्यमंत्री के अंतर्गत चले जा रही है। जिसके लिए राज्यों का उम्मीदवार होना आवश्यक है। इस योजना के अंतर्गत एक पात्रता रखी गई है कि विद्यार्थियों का राष्ट्रीयकृत बैंक में जमा खाता होना आवश्यक है। इसके साथ विद्यार्थियों का आधार कार्ड और जन आधार कार्ड बना होना भी आवश्यक है। मुख्यमंत्री शिक्षा छात्रवृत्ति योजना का उम्मीदवार जन आधार कार्ड के बिना आवेदन नहीं कर सकते हैं। दिव्यांग विद्यार्थियों को चिकित्सा विभाग द्वारा गठित मेडिकल बोर्ड में जारी 40% दिव्यांगता प्रमाण पत्र की स्वप्रमाणित छायाप्रति लगानी आवश्यक है।

Mukhyamantri Ucch Shiksha Scholarship Yojana Online Apply Kaise kare

इस योजना के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को यहां पर दी गई जानकारी को सही तरीके से देख लेना है। मुख्यमंत्री शिक्षा छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को ऑफिशल नोटिफिकेशन को एक बार ध्यान पूर्वक देख लेना है। इसके बाद में एसएसओ पोर्टल पर जाकर लॉगिन पर क्लिक करना है। इसके बाद में उम्मीदवारों को स्कॉलरशिप के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

स्कॉलरशिप के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद स्टूडेंट ऑप्शन को सेलेक्ट करना है। इसके बाद में फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को सही तरीके से भर लेना है और इसके साथ ही सभी दस्तावेज को अपलोड कर लेना है। आवेदन फार्म में जानकारी भरने के बाद इसे एक बार फिर से चेक कर लेना है और बाद में फाइनल सबमिट पर क्लिक कर देना है। अंतिम स्टेप में इसका एक प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख लेना है।

Mukhyamantri Ucch Shiksha Scholarship Yojana Links

Application Form Start Date
20 September 2024
Application Form Last Date
20 October 2024
Official Notification  Click Here
Official Website  Click Here
Home Page Kailash-D
Frequently Asked Questions (FAQ)-
राजस्थान मुख्यमंत्री स्कॉलरशिप की लास्ट डेट कब है?

मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 सितंबर से शुरू हो गए हैं तथा आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 नवंबर तक रखी गई है। इस समय अवधि के मध्य उम्मीदवार अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृति योजना क्या है?

इस योजना के अंतर्गत उच्च शिक्षा के इच्छुक छात्रों के लिए छात्रवृत्ति दी जाती है। इस योजना के अंतर्गत मेरिट लिस्ट के अनुसार प्रथम 100000 विद्यार्थियों को ₹5000 की छात्रवृत्ति दी जाती है। यह छात्रवृत्ति प्रतिवर्ष प्रदान की जाती है।

Leave a Comment