CET 12th Level Form 2024: राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। यह नोटिफिकेशन अधीनस्थ कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जारी किया गया है। सीईटी के अंतर्गत 12 भर्तियों में आवेदन करने के लिए यह एग्जाम देना अनिवार्य होता है। राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 02 सितंबर से शुरू हो गए हैं तथा आवेदन करने की अंतिम तिथि 01 अक्टूबर 2024 तक रखी गई है। इस समय अवधि के मध्य उम्मीदवार अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम सीईटी से जुड़ी हुई संपूर्ण जानकारी के साथ-साथ इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, परीक्षा की तिथि, आवेदन प्रक्रिया तथा चयन प्रक्रिया से जुड़ी हुई संपूर्ण जानकारी आपको देने जा रहे हैं। अगर आप भी 12वीं पास है तो आज का आर्टिकल आपके लिए अति महत्वपूर्ण है।

CET 12th Level Form 2024 Latest Updates
राजस्थान सीईटी का ऑफिशल नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल एग्जाम के लिए ऑनलाइन आवेदन 02 सितंबर से 01 अक्टूबर तक किए जा रहे हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को एसएसओ पोर्टल पर ऑफिशल वेबसाइट से आवेदन करना होगा। राजस्थान सीईटी एग्जाम का आयोजन 12 भर्तियों के लिए किया जा रहा है। इसके लिए महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार अपने ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह एग्जाम 12वीं स्तर परीक्षा के सीनियर सेकेंडरी स्तर की भर्तियों के लिए करवाया जा रहा है। सीईटी 12th लेवल 2024 का नोटिफिकेशन विभिन्न विभागों की लगभग 50000 से अधिक भर्तियों के लिए जारी किया गया है।
CET 12th Level Form Application Fee
राजस्थान सीईटी परीक्षा के लिए अलग-अलग वर्गों के लिए अलग-अलग आवेदन शुल्क रखा गया है। अगर हम बात करते हैं सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क जो की ₹600 रखे गए हैं। राजस्थान के अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और समस्त दिव्यांगजन के लिए आवेदन शुल्क ₹400 रखा गया है। साथ ही साथ आपको यह भी जानकारी दे देते हैं कि उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। अगर कोई उम्मीदवार जो राजस्थान से बाहर है वह भी इसमें आवेदन कर सकते हैं लेकिन राजस्थान राज्यों से बाहर के उम्मीदवारों को सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के रूप में माना जाएगा।
CET 12th Level Form Age Limit
राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल 2024 के लिए कम से कम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है तथा अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तक रखी गई है। राजस्थान सीईटी परीक्षा 2024 के लिए उम्र की गणना 01 जनवरी 2025 को आधार तिथि मानकर की जाएगी। इसमें सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों के सभी उम्मीदवारों को आयु सीमा में अधिक से अधिक को छूट प्रदान की गई है। राजस्थान कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट एग्जाम प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली एक परीक्षा है। राजस्थान में सरकारी नौकरी पाने के इच्छुक सभी उम्मीदवारों को सीईटी परीक्षा पास करना अनिवार्य है।
CET 12th Level Form Educational Qualification
राजस्थान सीईटी परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है। साथ-साथ उम्मीदवारों की कम से कम आयु सीमा 18 वर्ष तक रखी गई है। राजस्थान सीईटी परीक्षा के नोटिफिकेशन के अनुसार फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को सीनियर सेकेंडरी परीक्षा में पास होना अनिवार्य माना गया है। इससे जुड़ी हुई अन्य सभी जानकारी आप ऑफिशल नोटिफिकेशन से देख सकते हैं। ऑफिशल नोटिफिकेशन देखने का डायरेक्ट लिंक नीचे प्रदान किया गया है।
CET 12th Level Exam Date 2024
राजस्थान सीईटी सीनियर सेकेंडरी लेवल के एग्जाम का आयोजन 23 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2024 के मध्य आयोजित करवाया जाएगा। साथ ही साथ आपको यह भी जानकारी दे देते हैं कि यदि परीक्षा एक से अधिक चरणों में आयोजित की जाएगी तो इसमें नॉर्मल लाइजेशन किया जाएगा। राजस्थान सीईटी 12th लेवल के एग्जाम में कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें प्रत्येक प्रश्न दो अंक का होगा यह पेपर को 300 अंकों का आयोजित करवाया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवारों के पास तीन घंटे का समय दिया जाएगा।
CET 12th Level Minimum Passing Marks
राजस्थान सीईटी परीक्षा में अलग-अलग वर्गों के लिए अलग-अलग चयन के अंक रखे गए हैं। अगर हम बात करते हैं सामान्य वर्ग, ओबीसी वर्ग और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कम से कम 40% अंक लाना अनिवार्य है। राजस्थान के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं आरक्षित वर्गों को 35% अंक लाना अनिवार्य है। इस बार राजस्थान सीईटी में नया नियम लागू होने से उम्मीद को काफी खुशी की लहर देखने को मिली है।
CET 12th Level Form 2024 Application Process
राजस्थान सीनियर सेकेंडरी लेवल का ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए संपूर्ण आवेदन विवरण यहाँ दिया गया है। सर्वप्रथम उम्मीदवारों को ऑफिशल नोटिफिकेशन को एक बार अच्छी तरह से देख लेना है। इसके बाद में एसएसओ पोर्टल पर जाकर राजस्थान सीईटी 12th लेवल फॉर्म के अप्लाई लिंक पर क्लिक करना है। इसके बाद में उम्मीदवारों को आवेदन फार्म में पूछे गए सभी जानकारी को सही तरीके से भर लेना है। इसके बाद में सभी जरूरी दस्तावेज जिसमें पासवर्ड साइज फोटो और सिग्नेचर को अपलोड कर लेना है फिर उम्मीदवारों को अपने कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना है। सभी जानकारी को भरने के बाद एक बार फिर से देख लेना है और बाद में फॉर्म फाइनल सबमिट पर क्लिक कर लेना है। अंतिम स्टेप में इसका एक प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रख लेना है।
CET 12th Level Form 2024 Important Link
|
Application Form Start Date
|
02 September 2024 |
|
Application Form Last Date
|
01 October 2024 |
| Official Notification | Click Here |
| Official Website | Click here |
| Home Page | Kailash-D |









