Pashu Parichar Answer Key: राजस्थान पशु परिचर परीक्षा की आंसर कीय

राजस्थान पशु परिचर भर्ती परीक्षा 2024 का आयोजन 1 दिसंबर से 3 दिसंबर तक किया जा रहा है। यह परीक्षा प्रतिदिन दो पारियों में आयोजित हो रही है। पहली पारी सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जा रही है। परीक्षा राजस्थान के 33 जिलों में बनाए गए केंद्रों पर हो रही है, जिसमें लगभग 17.64 लाख अभ्यर्थी हिस्सा ले रहे हैं।

इस भर्ती के लिए कुल 5934 पद निर्धारित किए गए हैं, जिनमें नॉन-टीएसपी क्षेत्र के लिए 5281 और टीएसपी क्षेत्र के लिए 653 पद शामिल हैं। इस बार एक पद के लिए 297 अभ्यर्थी प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।

Pashu Parichar Answer Key
Pashu Parichar Answer Key

Rajasthan Pashu Parichar Answer Key 2024

जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी है, वे अब इसकी आंसर की का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल, विभिन्न कोचिंग संस्थानों और विषय विशेषज्ञों द्वारा तैयार की गई संभावित आंसर की उपलब्ध कराई गई है। हालांकि, आधिकारिक आंसर की परीक्षा समाप्त होने के कुछ दिनों बाद राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

आंसर की डाउनलोड करने की प्रक्रिया

पशु परिचर परीक्षा की ऑफिशियल आंसर कीय जारी होने के बाद अभ्यर्थी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करें:

वेबसाइट पर जाएं: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।

आंसर की लिंक खोजें: होम पेज पर “कैंडिडेट कॉर्नर” सेक्शन में आंसर की का लिंक ढूंढें।

लिंक पर क्लिक करें: राजस्थान पशु परिचर परीक्षा 2024 आंसर की के लिंक पर क्लिक करें।

आंसर की देखें: अपनी परीक्षा की पारी और पेपर कोड के अनुसार आंसर की डाउनलोड करें।

प्रिंटआउट लें: आंसर की का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।

महत्वपूर्ण जानकारी

यह ध्यान रखें कि संभावित आंसर की और आधिकारिक आंसर की में अंतर हो सकता है। इसलिए अंतिम उत्तरों के लिए आधिकारिक आंसर की का इंतजार करें।

Rajasthan Pashu Parichar Answer Key Check

1 दिसंबर प्रथम पारी का क्वेश्चन पेपर और आंसर की यहां देखें (Ans Key Soon)

Leave a Comment